कोशिश तो करेंगें तुम न याद आओ,
दिल ही अगर साथ न दे तो क्या करें ।
तुमने की थी ज़फा या थी मजबूरियाँ,
अपनी किस्मत हो ऐसी तो क्या करें ।
हम तो हरदम ही रस्ते भटकते रहे,
मंजिल छू के निकल जाये तो क्या करें ।
शाम आखिर तो आनी थी जिंदगी की कभी,
बादल दिन में जो घिर आयें तो क्या करें ।
रास्ते तुमने ज़ुदा हमसे कर तो लिये,
मोड़ खुद से ही मिल जायें तो क्या करें ।

No comments:
Post a Comment